MP Telecom Ecosystem News:/Image Credit: IBC24
MP Telecom Ecosystem News: भोपाल: बेंगलुरु में निवेशकों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव साथ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और फोकस ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन। सरकार की कोशिश साफ है बेंगलुरु के टेक इकोसिस्टम को ग्वालियर से जोड़ा जाए। जहां सिर्फ टेलीकॉम उपकरण बनें ही नहीं, बल्कि R&D, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का पूरा इकोसिस्टम तैयार हो। सरकार के मुताबिक अब तक 24 कंपनियां करीब 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दे चुकी हैं और 18 हजार से ज्यादा रोजगार की संभावनाएं हैं, लेकिन यहीं से सियासत भी शुरू होती है। कांग्रेस ने एक-एक करके कई सवाल उठा दिए।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दौरे को बस पर्यटन बताया तो वहीं बीजेपी ने भी पवटवार करने में देर नहीं की बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि टेलीकॉम हब के साथ AI, IT, डीपटेक और मैन्युफैक्चरिंग में युवाओं के लिए रोजगार का नया इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।
MP Telecom Ecosystem News: मोहन यादव सरकार के लिए ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना नहीं। मध्यप्रदेश को नए टेक्नोलॉजी मैप पर लाने का दावा है। अब देखना होगा निवेश के ये आंकड़े कब उद्योग बनते हैं और उद्योग कब रोजगार क्योंकि सियासत के दावों से अलग इस पूरी कहानी की असली परीक्षा होगी जमीन पर उतरते निवेश और युवाओं को मिलती नौकरियों से।
इन्हें भी पढ़ें:-