भाईजान को मिल गई है लड़की, ट्वीट कर बताया

भाईजान को मिल गई है लड़की, ट्वीट कर बताया

भाईजान को मिल गई है लड़की, ट्वीट कर बताया
Modified Date: December 3, 2022 / 06:07 pm IST
Published Date: December 3, 2022 6:07 pm IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जिस लड़की तलाश थी वो आखिरकार उन्हें मिल ही गई. सलमान ने इस बात का खुलासा खुद अपने ट्विटर हैंडल पर किया है. उन्होंने ज्यादा लंबी बात न कहते हुए सिर्फ चार शब्दों में अपनी बात कह दी. सलमान ने लिखा, “मुझे लड़की मिल गई.”

लेकिन भाईजान के फैन्स की ये खुशी लंबे समय तक नहीं रह सकी क्योंकि कुछ ही देर बाद भाई ने दूसरा ट्वीट करते हुए पूरी बात से पर्दा उठाया और कहा. चिंता की बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्री के लिए लड़की मिल गई वरीना। तो चिंता मत करो खुश रहो। 


सलमान के फैन अक्सर ये सवाल करते हैं कि भाई जान आप शादी कब करोगे। इस पर सलमान को अक्सर टालमटोल करते देखा गया. और कभी उन्होंने ये भी कह दिया कि उन्हें शादी नहीं करनी है। इसबार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हर बार की तरह भाई ने इसबार भी लड़की खुद के लिए नहीं जीजा आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म लवरात्रि के लिए खोजी है. आपको ये बता दें कि ये फिल्म खुद सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में