Sarke Chunar Teri Sarke Song :नोरा-संजय दत्त के गाने ने पार की अश्लीलता की हदें! ‘सरके चुनर’ को लेकर भड़के फैंस, बोले भोजपुरी से भी घटिया

KD – The Devil के नए गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है। Nora Fatehi और Sanjay Dutt पर फिल्माए गए इस गाने पर दर्शकों ने बोल और प्रस्तुति को लेकर आपत्ति जताई है।

Sarke Chunar Teri Sarke Song :नोरा-संजय दत्त के गाने ने पार की अश्लीलता की हदें! ‘सरके चुनर’ को लेकर भड़के फैंस, बोले भोजपुरी से भी घटिया

Sarke Chunar Teri Sarke Song / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: March 16, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: March 16, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Nora Fatehi और Sanjay Dutt का नया गाना सोशल मीडिया पर विवादों में।
  • दर्शकों ने गाने के बोलों को डबल मीनिंग और अश्लील बताया।
  • फिल्म KD – The Devil 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

मुंबई: Sarke Chunar Teri Sarke Song बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में अश्लीलता का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। फिल्म ‘केडी- द डेविल’ का हाल ही में रिलीज हुआ गाना सरके चुनर तेरी सरके विवादों के घेरे में आ गया है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया यह डांस नंबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन प्रशंसा के बजाय इसे तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

गाने पर क्यों भड़के दर्शक?

इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसे मंगली ने आवाज दी है। Nora Fatehi सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने के बोल न केवल ‘डबल मीनिंग’ हैं, बल्कि बेहद स्पष्ट और अश्लील हैं। नोरा फतेही के एनर्जेटिक डांस स्टेप्स, विशेष रूप से पल्लू गिराने वाले मूव्स, लोगों को नागवार गुजर रहे हैं। वहीं, संजय दत्त का ‘खलनायक’ अंदाज भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहा है। कई यूजर्स ने तो इसकी तुलना भोजपुरी गानों से करते हुए इसे ‘भोजपुरी से भी ज्यादा घटिया’ करार दिया है।

फिल्म का बैकग्राउंड

‘केडी- द डेविल’ एक बड़े बजट का पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। Sanjay Dutt, फिल्म में शिल्पा शेट्टी और वी रविचंद्रन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। डायरेक्टर प्रेम द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पांच भाषाओं में रिलीज हुए इस गाने को पार्टी एंथम बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उठ रहे विरोध के सुरों ने इसे एक अलग ही सुर्खियों में ला दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले ही बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर भी इसी तरह की अश्लीलता को लेकर विवाद छिड़ा था।

https://youtu.be/mY-cUpdvq8c?si=02hisKIkJW02rQeu

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.