सत्यमेव जयते की स्क्रीनिंग, जॉन की सादगी देख चौंके सब लोग
सत्यमेव जयते की स्क्रीनिंग, जॉन की सादगी देख चौंके सब लोग
मुंबई। मल्टी स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते की मुंबई में विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में है। इस दौरान एक खास बात ये देखने मिली जब जॉन अब्राहम इस स्पेशल स्क्रीनिंग में ऑटो में बैठकर एंट्री मारे।

ज्ञात हो कि सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में जॉन के साथ ही साथ मनोज बाजेपयी और आयशा शर्मा , अमृता खानविल्कर,नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में है। बता दें कि जॉन अब्राहम बेहद सादगी पसंद इंसान है यह तो सभी जानते हैं लेकिन उनका स्क्रीनिंग के दौरान ऑटो में आना सब को चौका दिया था।
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो करप्शन से तंग आकर सिस्टम से लड़ने निकल पड़ता है वो भी गैरकानूनी रास्ता पकड़ कर। इस फिल्म के गाने पहले ही रिकॉर्ड बना चुके हैं. अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


