Shakira Brazil Concert Accident : शकीरा के शो में हुआ बड़ा हादसा! ब्राजील में स्टेज पर मची चीख-पुकार, एक की मौत, इस वजह से भारत दौरा भी अचानक हुआ रद्द
ब्राजील में शकीरा के मेगा कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनका भारत दौरा भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Shakira Brazil Concert Accident / Image Source : FILE
- ब्राजील में शकीरा के कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा
- स्टेज सेटअप करते समय क्रू मेंबर की मौत
- हादसे की वजह की जांच जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क : Shakira Brazil Concert Accident मशहूर पॉप स्टार शकीरा के फैंस के लिए एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ब्राजील में आयोजित होने वाले उनके मेगा कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में स्टेज सेटअप कर रहे एक क्रू मेंबर की जान चली गई है। इस घटना ने बड़े आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेज निर्माण के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। Crew Member Death आयोजकों ने इस दुखद मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या मानवीय चूक के कारण।
Shakira India Tour Cancelled भारत का दौरा किया गया स्थगित
दूसरी ओर, भारतीय प्रशंसकों के लिए भी मायूसी भरी खबर है। शकीरा का बहुप्रतीक्षित भारत दौरा फिलहाल टल गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने वाली थीं, लेकिन अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। फ़िलहाल इस पूरी घटना के ब्राजील पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mohan Cabinet Meeting Today : आज फिर जुटेगी ‘मोहन कैबिनेट’! मंत्रालय में आज इतने बजे होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- Govt Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?
- PM Modi Sikkim Visit : पीएम मोदी के सिक्किम दौरे का दूसरा दिन ,राज्य के 50वें स्थापना दिवस पर देंगे इतने करोड़ की सौगात, देखें खास तस्वीर

Facebook


