Mumbai News: एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, बिरयानी के बाद खाया था ये चीज, सुबह तक बदल गया पूरा मंजर

Mumbai News: एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, बिरयानी के बाद खाया था ये चीज, सुबह तक बदल गया पूरा मंजर

Mumbai News: एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, बिरयानी के बाद खाया था ये चीज, सुबह तक बदल गया पूरा मंजर

Mumbai News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 28, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: April 28, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई में डिनर के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पुलिस ने शवों और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे

नई दिल्ली: Mumbai News भारतीयों में खाने-पीने की आदतों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिलता है, यहां रात के खाना खाने के बाद मीठा खाने की परंपरा है। कई घरों में डिनर के बाद कुछ मीठा खाना जैसे कि खीर, मिठाई या गुड़ लेना आम बात है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है, खाना खाने के बाद मीठा खाना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला भारत के आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है, जहां खाना खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Mumbai News मिली जानकरी के अनुसार, मामला पायधुनी इलाके की है, जहां इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल की रात परिवार अपने घर कुछ रिश्तेदारों को बुलाया था। सभी ने रात 10 बजे घर पर ही खाना खाया। खाने में बिरयानी बनाई गई थी। जिसके बाद परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। 26 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच चारों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। उनकी हालत तेजी से खराब होती गई।

जिसके बाद सुबह होते ही चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक-एक कर सभी की मौत हो गई। इलाज के दौरान सबसे पहले 13 साल की छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब सवा 10 बजे मौत हुई। इसके बाद बाकी तीनों की हालत भी लगातार बिगड़ती रही। रात करीब साढ़े 10 बजे पति अब्दुल्ला डोकाडिया ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही दिन में पूरा परिवार खत्म हो गया।

घटना के बाद मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया और सभी शवों का पीएम कराया गया है। साथ ही शरीर के सैंपल भी लिए गए और खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।