‘साम दाम दंड भेद’ में ऐश्वर्या की होगी इंट्री

‘साम दाम दंड भेद’ में ऐश्वर्या की होगी इंट्री

‘साम दाम दंड भेद’ में ऐश्वर्या की होगी इंट्री
Modified Date: December 3, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 3, 2022 8:20 pm IST

ऐश्वर्या खरे जो मूलतः भोपाल की रहने वाली है इन  दिनों स्टार भारत (लाइफ ओके) का सबसे चर्चित शो ‘साम दाम दंड भेद’ कुछ रोचक उतार-चढ़ाव और नई इंट्रीज के साथ दर्शकों का और मनोरंजन करने को तैयार है. ‘विषकन्या’ में मुख्य भूमिका में दिखने वाली ऐश्वर्या खरे की जल्द ही ‘साम दाम दंड भेद’ में इंट्री होने वाली है. 

शो में ऐश्वर्या, बुलबुल की भूमिका में दिखेंगी जिसकी भानु उदय उर्फ विजय नामधारी के समानांतर मुख्य भूमिका होगी. वह गांव की एक लड़की के किरदार में दिखेंगी जो अपनी शादी का इंतजार कर रही है. लेकिन गांव की स्थानीय राजनीति की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाती. अपनी इंट्री से शो में वह दिलचस्प ट्विस्टस एंड टर्न लाने को तैयार हैं.

छठ-सूर्य षष्ठी का महत्व

इस बारे में बताते हुए वह कहती हैं, “दमदार कंटेंट की वजह से शो में अपनी इंट्री को लेकर मैं बहुत  उत्साहित हूं. इसके लिए मैंने महीनों तक इंतजार किया है. बुलबुल के रूप में मेरा किरदार काफी अच्छी तरह से लिखा गया है. इसलिए मैं बेस्ट की उम्मीद कर रही हूं. मेरे सह-कलाकारों भानु उदय और सोनल वेंगुरलेकर के साथ काम करना अद्भुत है. शो में अपने रोल के लिए मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूँ.

अब राधे माँ भी आएंगी फिल्मों में नजर

 


लेखक के बारे में