Sherlyn Chopra Breast Surgery: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाकर छोटे करवाए स्तन, कहा- खुद को लगने लगा था भारी, पीठ में होने लगा था दर्द, देखिए वीडियो

Sherlyn Chopra Breast Surgery: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाकर छोटे करवाए स्तन, कहा- खुद को लगने लगा था भारी, पीठ में होने लगी थी दर्द, देखिए वीडियो

Sherlyn Chopra Breast Surgery: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाकर छोटे करवाए स्तन, कहा- खुद को लगने लगा था भारी, पीठ में होने लगा था दर्द, देखिए वीडियो

Sherlyn Chopra Breast Surgery: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाकर छोटे करवाए स्तन, कहा- खुद को लगने लगा था भारी / Image: Instagram

Modified Date: November 17, 2025 / 03:59 pm IST
Published Date: November 17, 2025 2:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बड़े ब्रेस्ट इंप्लांट को सर्जरी से हटाया
  • पीठ और गर्दन में लगातार दर्द हो रहा था
  • एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने शरीर के साथ खिलवाड़ न करें

मुंबई: Sherlyn Chopra Breast Surgery आधुनिक युग की युवतियों और महिलाओं में खूबसूरत दिखने का ट्रेंड चरम पर है। खुद को आकर्षक दिखाने के लिए हर एक जतन करतीं हैं। खूबसूरती के लिए इन दिनों महिलाओं में बड़े स्तन का चलन बेहद है, जिसके लिए कई लोग ब्रेस्ट इंप्लाइंट भी करवाते हैं। लेकिन ब्रेस्ट इम्प्लांट कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेश शर्लीन चोपड़ा के साथ हुआ है, उन्होंने अपने बड़े ब्रेस्ट से परेशान होकर सर्जरी करवाई है और अपने स्तन छोटे करवाए हैं। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

खुद को भारी लगने लगे थे बड़े स्तन

Sherlyn Chopra Breast Surgery शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था। शर्लिन चोपड़ा वीडियो में कहती हैं, ‘ये भारी बोझ मेरे सीने से अब पूरी तरह से हट चुके हैं। इनमें से प्रत्येक 825 ग्राम के थे। इनको हटाने के बाद मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश के युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रभाव में आकर एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने शरीर के साथ कोई खिलवाड़ ना करें।’

 

न बनें भीड़ का हिस्सा

शर्लिन ने आगे कहा, ‘आप जो भी करवा रहे हैं, उसके फायदे नुकसान के बारे में पहले सोचें, अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट्स से इस बारे में खुलकर बात करें। इसको लेकर कभी कोई जल्दी न करें। भीड़ का हिस्सा बिल्कुल न बनें। अपनी प्रामाणिकता और वास्तविकता की हिफाजत करें।’ इसके साथ ही शर्लिन ने अपने दूसरे पोस्ट में अपने 825 ग्राम के सिलिकॉन ब्रेस्ट की तस्वीर भी शेयर की। शर्लिन के इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनके अब के लुक को देखकर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उनका पूरा हुलिया ही अब चेंज हो गया है।

पीठ में होने लगी थी दर्द

  • ‘कुछ महीनों से इसकी वजह से उनके पीठ, छाती, गर्दन और कंधों में लगातार दर्द
  • छाती के आसपास लगातार दबाव की समस्या हो रही है
  • कई डॉक्टर्स से परामर्श के बाद उन्हें आखिरकार समझ आया कि उनके लक्षणों का कारण क्या था।’
  • अपने 825 ग्राम के सिलिकॉन ब्रेस्ट की तस्वीर भी शेयर की

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"