Eatha Teaser: ‘स्त्री’ के बाद फिर डराने आ रहीं श्रद्धा कपूर? ऐसा डरावना और रहस्यमयी अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा, ‘ईथा’ के टीजर ने आते ही मचा दी सनसनी

Eatha Teaser: 'स्त्री' के बाद श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें उनका बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला। टीजर में श्रद्धा प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आ रही हैं और उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Eatha Teaser: ‘स्त्री’ के बाद फिर डराने आ रहीं श्रद्धा कपूर? ऐसा डरावना और रहस्यमयी अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा, ‘ईथा’ के टीजर ने आते ही मचा दी सनसनी

(Eatha Teaser/ Image Credit: Sharddha Kapoor instagram)

Modified Date: June 19, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: June 19, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘ईथा’ का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • फिल्म में श्रद्धा कपूर एक गर्भवती महिला और लोक कलाकार के किरदार में नजर आएंगी।
  • यह फिल्म मशहूर ‘तमाशा क्वीन’ विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है।

मुंबई: Shraddha Kapoor Eetha Teaser: ‘स्त्री’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी नई फिल्म ‘ईथा’ का टीजर सामने आ गया है। जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। लंबे समय से चर्चा हो रही इस फिल्म की पहली झलक देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर को ‘कॉकटेल 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाय गया। जिसके बाद यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

टीजर में दिखा दमदार और अलग अंदाज

ईथा’ के टीजर में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल नया रूप देखने को मिला है। वह पारंपरिक साड़ी में नजर आती हैं और एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। वीडियो में उन्हें प्रसव पीड़ा से गुजरते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कुछ दृश्यों में वह एक मंच पर प्रस्तुति देती नजर आती हैं। श्रद्धा का यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी पर आधारित फिल्म

यह फिल्म मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक है। विठाबाई को महाराष्ट्र की लोक-नाट्य परंपरा में ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से जाना जाता था। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह कहानी 1950 से 1980 के दशक के बीच के दौर की है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं जबकि इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का संगीत अतुल-अजय ने तैयार किया है। एक म्यूजिकल पीरियड ड्रामा के रूप में बनाई गई ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।