Shruti Haasan Paparazzo Controversy : ‘मम्मा किसे बोला’? पैपराजी की इस हरकत पर आगबबूला हुईं श्रुति हासन, बीच सड़क पर लगा दी क्लास

Ads

मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी की टिप्पणी पर Shruti Haasan भड़क गईं और उन्होंने गुस्से में करारा जवाब दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 10:12 PM IST

Shruti Haasan Paparazzo Controversy / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • पैपराजी की टिप्पणी पर भड़कीं Shruti Haasan
  • “कौन है मम्मा?” कहकर दिया करारा जवाब
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने किया सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क : Shruti Haasan Paparazzo Controversy  अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर श्रुति हासन का सामना पैपराजी से हुआ, जहां एक फोटोग्राफर की टिप्पणी ने उन्हें बेहद नाराज कर दिया। गुस्से में लाल-पीली हुईं श्रुति का यह रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनके स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं।

कौन है मम्मा? क्या बक रहे हो तुम?

दरअसल पूरा मामला तब का जब श्रुति रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं। Shruti Haasan Angry On Paparazzi तभी भीड़ में से एक पैपराजी ने उन्हें मम्मा कहकर पुकारा। यह सुनकर श्रुति दंग रह गईं और तुरंत पलटकर जवाब दिया। एक्ट्रेस ने गुस्से में फटकार लगाते हुए कहा “कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम? श्रुति के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि उन्हें पैपराजी का इस तरह से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं आया।

फैंस ने दिए रिएक्शन

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही फैंस श्रुति के समर्थन में उतर आए हैं। Shruti Haasan Mamma Comment Controversy सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पैपराजी को अपनी सीमा नहीं लांघनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “शानदार जवाब, लोग लड़कियों को परेशान करके हीरो क्यों बनते हैं?” वहीं दूसरे ने पैपराजी को सबसे ज्यादा उकसाने वाला बताया।

कुली में आई थी नज़र

श्रुति हासन हाल ही में फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं, जिसमें रजनीकांत और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकार थे। अब वह जल्द ही वेब सीरीज कॉल मी बे सीजन 2 में अपना जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा उनके पास दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘आकासामलो ओका तारा’ भी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना Mumbai में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई।

पैपराजी ने क्या कहा था?

एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर पुकारा था।

श्रुति हासन का रिएक्शन क्या था?

उन्होंने गुस्से में जवाब देते हुए कहा— “कौन है मम्मा? क्या बक रहे हो तुम?”