Power Tariff Hike: आम जनता को लगा महंगाई का झटका, राजधानी में बढें बिजली के दाम, 1 मई से लागू होगी नई कीमतें

Power Tarrif Hike: 1 मई से बेंगलुरु में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल प्रति यूनिट 56 पैसे के हिसाब से एक्स्ट्रा देना होगा।

Power Tariff Hike: आम जनता को लगा महंगाई का झटका, राजधानी में बढें बिजली के दाम, 1 मई से लागू होगी नई कीमतें

Power Tariff Hike|| Image- IBC24 News File

Modified Date: April 19, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: April 19, 2026 8:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बेंगलुरु में बिजली के बिल में बढ़ेतरी होने वाली है।
  • उपभोक्ताओं को बिजली का बिल प्रति यूनिट 56 पैसे के हिसाब से एक्स्ट्रा देना होगा।
  • ये बढ़ोतरी कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी (KERC) की मंजूरी के बाद हुई है।

Power Tariff Hike: बेंगलुरु: ईरान-अमेरिका के बीच हुए युद्ध की वजह से गैस और तेल की किल्लत और कीमतें बढ़ने से जनता परेशान थी। फ़िलहाल जनता को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। इस खबर ने लोगों की नींदे उड़ा दी है। मई का महीना आम जन के लिए एक बड़े झटके के साथ शुरू होने जा रहा है। खबरें हैं कि 1 मई से बेंगलुरु में बिजली के बिल में बढ़ेतरी होने वाली है।

क्यों लिया गया फैसला

1 मई से बेंगलुरु में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल प्रति यूनिट 56 पैसे के हिसाब से एक्स्ट्रा देना होगा। (Power Tariff Hike) बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने बिजली के बिल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ये बढ़ोतरी कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी (KERC) की मंजूरी के बाद हुई है। इससे विद्युत वितरण कंपनियों को फाइनेशियल स्टेबिलिटी मिलेगी।

क्यों बढ़ाई गई कीमतें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये नई कीमतें टैरिफ ‘ट्रू-अप’ प्रक्रिया रेवेन्यू के लॉस से रिकवर करने के लिए लागू की गई हैं। ये रकम वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 2,068 करोड़ रुपए हुई थी। एडिशनल चार्ज 2024-27 के दौरान मासिक आधार पर वसूले जाएंगे और मई में पहली मीटर रीडिंग के बाद आपके बिजली बिल में दिखाई देंगे। (Power Tariff Hike)  इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अच्छा- खासा असर पड़ने वाला है।

आदेश में कही गई ये बातें

इस आदेश में कहा गया है, ‘BESCOM वित्त वर्ष 2024-25 के हर एक्टिव अपभोक्ता के लिए, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक्चुअल एनर्जी कंजम्पशन के आधार पर वसूली जाने वाली राशि की गिनती करेगा। ये राशि वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान समान मासिक किस्तों में वसूल की जाएगी, जिसे वित्त वर्ष 25 का वास्तविक शुल्क कहा जाएगा। (Power Tariff Hike)  ये वसूली 1 मई, 2026 को या उसके बाद पड़ने वाली पहली मीटर रीडिंग तारीख से शुरू होकर 30 अप्रैल, 2027 को खत्म होने वाली रीडिंग तक चलेगी।’

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.