श्रुति हसन ने मम्मी को मिलाया बॉयफ्रेंड माइकल से
श्रुति हसन ने मम्मी को मिलाया बॉयफ्रेंड माइकल से
बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रुति हसन के बारे में बीच बीच में कई चर्चा सुनने में आ रही थी। कभी उनकी शादी तो कभी उनके बॉयफ्रेंड को लेकर लेकिन हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं श्रुति ने सभी खबरों को विराम दे दिया है।क्युकि श्रुति सिर्फ अकेले अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ नहीं थी जबकि साथ में उनकी मम्मी सारिका हसन भी थी। जिसे देखकर एेसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते को मंजूरी मिल गई है और जल्द शादी की खबरें भी सामने आ जाएँगी खबर तो ये भी है कि श्रति ने अपने बॉयफ्रेंड माइकल को मम्मी से मिलाया। तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया।

इस दौरान श्रुति सफेद कलर की मैक्सी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। ईवनिंग पार्टी के लिए उनकी ये ड्रेस एकदम परफेक्ट थी। बालों को टाइ कर उन्होंने अपना लुक एकदम कैजुअल रखा हुआ था। उनकी मम्मी सारिका के हाथों में एक प्यारा सा बुके भी दिखा। शायद यह श्रुति के बॉयफ्रेंड ने उन्हें ग्रीट करने के लिए दिया हो।

बता दें कि श्रुति लंदन बेस्ड एक्टर माइकल कोरसेल को डेट कर रही हैं। इनके रिश्ते से पापा कमल हसन तो अच्छी तरह वाकिफ थे लेकिन सारिका को तस्वीर में साथ देखकर लगता है उन्हें भी बेटी की पसंद कबूल है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी माइकल के साथ अपने अफेयर की खबरों को स्वीकारा नहीं है। अक्सर उन्हें माइकल के साथ स्पॉट किया जाता है।

Facebook


