Sidharth Malhotra Father Death | Photo Credit: IBC24
मुंबई: Sidharth Malhotra Father Death बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि सुनील मल्होत्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिता के निधन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
Sunil Malhotra passes away अभिनेता ने सोशल मीडिया पिता की निधन की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “वह ऐसे मूल्यों पर जीते थे जो कभी नहीं झुके, जो कठोरता के बिना अनुशासन, अहंकार के बिना ताकत और सकारात्मकता के साथ जिए थे और यह सब ऐसे समय में जब जीवन ने उन्हें हद से ज्यादा परखा।
सिद्धार्थ ने अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘वह सच्चे, ईमानदार और कल्चर से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी जिंदगी अपने मूल्यों पर जी, कभी समझौता नहीं किया। वह अनुशासित थे, लेकिन कठोर नहीं। ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं। जिंदगी ने उनकी कई परीक्षाएं लीं, लेकिन वह हमेशा पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर शांत और साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी हार नहीं मानी, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई।’
अभिनेता आगे लिखते हैं- ‘पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह कभी नहीं भर पाएगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से ही हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।’