गौरी खान के स्टूडियो पहुंची सोनम कपूर

गौरी खान के स्टूडियो पहुंची सोनम कपूर

गौरी खान के स्टूडियो पहुंची सोनम कपूर
Modified Date: December 4, 2022 / 05:47 am IST
Published Date: December 4, 2022 5:47 am IST

शहर में सेलेब्रिटीज़ का सबसे लोकप्रिय स्थान बन चुका गौरी खान डिज़ाइन्स स्टूडियो में अचानक सोनम कपूर का आना किसी सौभाग्य से कम नहीं था। आपको बता दें की बीते दिन सोनम कपूर  जुहू स्थित  गौरी खान के लक्ज़री इंटीरियर डिज़ाइन में न सिर्फ विजिट की बल्कि इस दौरान एक ब्रांड को शूट भी किया।

 

 

ज्ञात हो कि गौरी खान ने डिजाइन की क्रिएटिव इंडस्ट्री में खुद के लिए जगह बना ली है और हर बार अपनी विभिन्न कलाकृति के साथ सभी को आश्चर्यचकित करते आई है।यह भी जग जाहिर है की मुंबई के सभी बड़े स्टार के लिए गौरी खान का स्टूडियो बेहतर विकल्प होता है। अपने स्टोर से सोनम कपूर की तस्वीर साझा करते हुए गौरी खान ने लिखा.

 

 

 

गौरी खान डिज़ाइन्स न केवल बॉलीवुड हस्तियां का पसंदीदा है बल्कि शहर के अन्य बड़े नाम भी गौरी खान के स्टूडियो की क्रिएटिविटी के कायल है। हस्तियों के दिल मे जगह बनाने के बाद, अब ब्रांड भी स्टोर के प्रति अपनी पसंद जाहिर करते हुए नज़र आ रहे है। इससे पहले आमिर खान, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीता अंबानी जैसे कलाकार गौरी खान के स्टोर का दौरा कर चुके है। 

WEB TEAM IBC24


लेखक के बारे में