सूरमा देख हॉकी की बारीकियों से रूबरू होंगे दर्शक
सूरमा देख हॉकी की बारीकियों से रूबरू होंगे दर्शक
मुंबई। निर्देशक शाद अली की फ़िल्म “सूरमा” हॉकी किंवदंती संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक है जिसे देखने के बाद दर्शको को हॉकी की बहुत सी बारीकियों देखने मिलेगी।
ये भी पढ़ें –संजू की सक्सेस पर बधाई देने पहुंचे सितारे, देखिए वीडियो
भारत मे हॉकी एक ऐसा खेल है जिसकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है। ये ही वजह है हॉकी पर आधारित इस बायोपिक को बनाते वक्त शाद अली पर काफ़ी दबाब था क्योंकि वह अपनी बायोपिक के जरिये भारत की जनता के बीच इस पिछड़े हुए खेल की जागरूकता पैदा करना चाहते थे।
ऐसे में “सूरमा” के निर्माण में निर्देशक शाद अली को खासा मेहनत करनी पड़ी है। फ़िल्म बनाने के दौरान, शाद अली ने इस बात को सनुचित किया कि फ़िल्म में दिखाई जाने वाली हर चीज़ शत प्रतिशत सही हो।इतना ही नहीं बायोपिक के निर्माण के वक़्त संदीप सिंह की हर हरकत को बारीकी से परखा गया ताकि संदीप के के असली हावभाव को फ़िल्म में दिखाया जा सके।
ये भी पढ़ें –मलाला युसुफजई पर भारत में बन रही फिल्म ,जारी हुआ फर्स्ट लुक
संदीप अक्सर अपने हाथ मे एक सफेद रंग का बैंड पहना करते थे और ठीक उसी तरह का बैंड फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ के हाथ मे नज़र आएगा।मैच के दौरान जब भी संदीप गोल करते या फिर उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करती तो उससे खुश हो कर संदीप अक्सर अपनी दो उंगीली ऊपर उठा कर ख़ुशी ज़ाहिर किया करते थे और इसका हूबहू नमूना फ़िल्म में भी देखने मिलेगा।
संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए, शाद और उनकी टीम ने संदीप सिंह के सभी मैच की फुटेज देखी जिसमें उन्हें मैदान पर कई महत्वपूर्ण क्षण देखने मिले।ऐसा ही एक वाक्य वो था जब अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद संदीप सिंह पूरी टीम से काफ़ी प्रभावित थे और यह क्षण उनके लिए भावनात्मक रूप से काफ़ी महत्त्वपूर्ण था। ऐसे में निर्देशक शाद की फ़िल्म में इस पल को हूबहू फिर से दोहराया गया है।
शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।”सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


