सोशल मीडिया में अपने स्टार्स पेरेंट को पीछे छोड़ते किड्स

सोशल मीडिया में अपने स्टार्स पेरेंट को पीछे छोड़ते किड्स

सोशल मीडिया में अपने स्टार्स पेरेंट को पीछे छोड़ते किड्स
Modified Date: December 3, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 3, 2022 8:14 pm IST

बॉलीवुड  के फिल्म  स्टार्स हर वक्त अपने फैंस से घिरे रहते हैं और उनके फैंस भी ऐसे होते हैं की अपने चहेते स्टार्स के साथ साथ उनके बच्चों के बारे में भी जानना चाहते हैं यही कारण है कि जब स्टार किड्स सोशल मीडिया में ज्वाइन होते हैं तो उन्हें बहुत अधिक रिस्पॉन्स मिलता है। करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर को ही आपने देखा होगा की उनकी एक फोटो वायरल होने पर उनके फैंस फॉलोविंग की संख्या बढ़ जाती है। ये तो हुई छोटे नवाब की बात लेकिन अब हम बात करते है. उन स्टार्स किड्स की जो सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के चलते अभी से अपनी  फैन फॉलोइंग की फेहरिस्त बढ़ा चुके हैं और अपने स्टार मम्मी पापा को आज टककर दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं सोशल मीडिया में राज करने वाले ऐसे बॉलीवुड स्टार किड्स जो अपने पोस्ट को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं।

24. 5 हजार फॉलोवर्स है  श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर हमेशा सोशल मीडिया में छाई हुई रहती हैं उनकी किसी एक पोस्ट को सिर्फ एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा लाइक मिल जाते हैं.आपको बता दें कि जाह्नवी की जल्द ही पहली डेब्यू फिल्म धड़क 20 जुलाई को  रिलीज होने वाली है। 

सोहेल खान के बेटे और सलमान खान के भतीजे निर्वान खान को विरासत में एक्टिंग मिली है।  उन्होंने अपना पहला  डबस्मैश एप  लॉन्च करके ही बहुत अधिक सुर्खिया बटोर ली थी। इसके बाद निर्वान ने काफी पॉपुलर हुए निर्वान के सिर्फ ट्विटर में 45 . 7 हजार फॉलोवर्स है। 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल साइट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनकी किसी भी वायरल फोटो को मिनटों में लाईक मिलता है। कहा जाता है कि सुहानी को सोशल मीडिया में पापा गर्ल के नाम से जाना जाता है। अभी सुहानी के ट्विटर में 18 . 5 हजार फॉलोवर्स है।  

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव 16  साल के हैं, वहीं अभी से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। आरव अपने पिता अक्षय कुमार की तरह की मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। वहीं आरव स्पोर्ट्स में भी बहुत एक्टिव रहते हैं।अपनी माँ की झलक और पिता की एक्टिंग को फॉलो करने वाले आरव सोशल मीडिया में हमेशा छाए हुए रहते हैं। उनकी ट्विटर में फालोवर्स की लिस्ट अच्छी लम्बी है 

आमिर खान के 22 साल के बेटे जुनैद खान अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में एक्टर बनना चाहते हैं। इसलिए वह अपने पिता के साथ कई बार देखे जाते हैं वैसे तो जुनैद ज्यादा लाइम लाइट में नहीं रहते लेकिन इन्हे फॉलो करने वालों की संख्या भी अच्छी हैं।

वेब टीम IBC24 रेणु नंदी 

 

 


लेखक के बारे में