‘तेरा इंतज़ार’ सनी लियोनी का तड़का जोर पकड़ा

Ads

'तेरा इंतज़ार' सनी लियोनी का तड़का जोर पकड़ा

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 01:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

सनी लियोनी किसी फिल्म में हो और हॉट सीन न हो ये तो संभव ही नहीं है। कल सनी लियोनी की फिल्म “तेरा इंतजार” रिलीज हो रही है और इसके ठीक पहले 

 13 नवम्बर को अरबाज खान और सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘महफूज़’ रिलीज़ किया गया था , जिसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी बेहतरीन नज़र आ रही थी। 

 

मेकर्स ने रिलीज़ से ठीक पहले इस गाने को रिलीज़ किया है, जिसे पलक मुच्छल ने गाया है। इस फिल्म में सनी और अरबाज के बीच रोमांस नज़र आएगा। राजीव वालिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरबाज और सनी के अलावा सुधा चंद्रन, सलिल अंकोला, रिचा शर्मा, गौहर खान, आर्य बब्बर जैसे कई कलाकार नज़र आएंगे। अरबाज खान और सनी लियोनी की फिल्म तेरा इंतजार एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. इसे राजीव वालिया ने डायरेक्ट जबकि अमन मेहता और बिजाल मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है. लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में और कुछ हिस्से कच्छ और मॉरिशियस में शूट किए गए हैं. बेजश्री फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म में जहां पहली बार अरबाज और सनी लियोनी की जोड़ी देखने को मिलेगी.

फिल्म में आपको सनी की बोल्डनेस ही नहीं बल्कि अपने प्यार के लिए भटकती हुई लड़की भी नजर आएगी। कहानी रौनक (सनी लियोनी) और राजीव (अरबाज खान) की है. राजीव बिना देखे ही रौनक की तस्वीर बना देता है जो एकदम असली लगती है. जब रौनक अपनी यह तस्वीर देखती है तो चौंक जाती हैं। जब वो इसके बारे में राजीव से पूछती हैं तो वो कहता है कि जो उसके सपनों में आती है उसने उसी लड़की की तस्वीर बनाई है.