द इनक्रेडिबल्स 2, पहले भाग से काफी बेहतर…जानिए स्टोरी

द इनक्रेडिबल्स 2, पहले भाग से काफी बेहतर...जानिए स्टोरी

द इनक्रेडिबल्स 2, पहले भाग से काफी बेहतर…जानिए स्टोरी
Modified Date: December 4, 2022 / 10:34 am IST
Published Date: December 4, 2022 10:34 am IST

 एंटरटेनमेंट डेस्क। 15 साल पहले रिलीज हुई फिल्म द इनक्रेडिबल्स का सेकंड पार्ट शुक्रवार को  रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद एक बात कही जा सकती है कि  पार्ट 2 पिछली फिल्म से बेहतर है।  फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर अच्छा काम किया गया है। फिल्म की तकनीकी टीम ने खूब मेहनत की है, वहीं एक एनिमेटेड फिल्म में कई एक्शन सीन इतने बेहतरीन बन पड़े हैं कि हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों को भी मात देते हैं। वैसे अगर मैं बालीवुड स्टार्स दवारा हॉलीवुड मूवीज के लिए डबिंग करने वाले स्टार्स की बात करूं तो दि पाइरेट्स ऑफ दि कैरीबियन में अरशद वारसी अपने अंदाज में बोलते सुनाई दिए हैं.

स्टोरी -अंडरमाइनर जब शहर पर अटैक करता है तो मिस्टर इनक्रेडिबल अपनी वाइफ इलास्टीगर्ल बेटे डैश और बेटी वायलट ये चारों शहर को उसके अटैक से बचाने में कामयाब रहते हैं, लेकिन इसमें शहर में रहने वालों और पब्लिक प्रापर्टी का बेहद नुकसान होता है। इस वजह से लीडर्स आदेश देते है कि दुनिया के सभी सुपरहीरो आम लोगों की तरह ही अपनी असली पहचान छुपा कर रहेंगे और अपनी स्पेशल पावर का कहीं भी प्रयोग नहीं करेंगे। अगर सुपरहीरो ऐसा करेंगे तो उन पर भी कानूनी कार्यवाही होगी। बस इसी से दुखी होकर मिस्टर इनक्रेडिबल अपनी फैमिली के साथ यह सोचकर परेशान हैं कि ऐसी जिंदगी के साथ कैसे जीया जाए। इसी बीच एक दिन इनक्रेडिबल के पास विंस्टन डीवर का एक प्रपोजल आता है। बता दें कि विंस्टन सुपरहीरोज का फैन है और चाहता है दुनिया भर में सुपरहीरोज पर लगा बैन खत्म कर दिया जाए। विंस्टन एक प्लानिंग करता है जिसमें हर सुपरहीरो को अपनी स्पेशल पावर को दिखाकर अपनी काबिलियत साबित करनी है। 

फिल्म के कई सीन कमाल के हैं, खासकर मिस्टर इनक्रेडिबल के सबसे छोटे बेटे जैक की सुपर पावर्स वाले सीन्स बच्चों से लेकर बूढ़ों को चौंकाने का दम रखते हैं। गोद में बैठा बिस्किट की डिमांड करता है नन्हा जैक और ऐसा कुछ करता है कि आप बस देखते रह जाते हैं। जहां पिछली फिल्म में सबकुछ मिस्टर इनक्रेडिबल करते नजर आते हैं वहीं इस बार वह फिल्म के ज्यादा हिस्से में अपने बंग्ले में बैठकर बच्चों को संभालते दिखते है। 

 

वेब डेस्क  IBC24


लेखक के बारे में