फुकरे रिटर्न्स की टीम ने दिल्ली की सड़कों पर की फुकरापंती!

फुकरे रिटर्न्स की टीम ने दिल्ली की सड़कों पर की फुकरापंती!

फुकरे रिटर्न्स की टीम ने दिल्ली की सड़कों पर की फुकरापंती!
Modified Date: December 4, 2022 / 09:20 am IST
Published Date: December 4, 2022 9:20 am IST

मजनु का टीला, टॉम अंकलस मैगी और प्रसिद्ध कमला नगर में मौजूद चाइनीज स्टॉल कुछ जैसी जगह है जहाँ दिल्ली के छात्रों का डेरा जमा रहता है और दिल्ली में फुकरा स्पॉट के रूप में इन जगहों को जाना जाता है। फुकरे की कहानी दिल्ली पर आधारित है, और जैसा कि हमने पहले भाग में देखा है, लड़के दिल्ली में आम लेकिन मशहूर भोजन छोले भटूरे का लुत्फ़ उठाते है। इस बार फ़िल्म में वे कई और स्थानों पर जाएंगे, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले एक क्रिएटिव कैंपेन के तहत इन कलाकरों ने शहर के अन्य सभी प्रसिद्ध स्थलों का दौरा किया।

इस महीने की शुरुआत में, सभी ने मुंबई की सड़कों पर फुकरपंती की थी जहाँ उन्होंने वो किया जो उन्हें पसंद था। टीम ने दिल्ली में फुकरापंती कर अपनी जुगाड़गिरी को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया।कल ही रिलीज हुआ फ़िल्म का नया गीत “तू मेरा भाई नही है” पर पूरी टीम ने जमकर डांस किया और यह नया गीत देश का अगला “ब्रो-सांग” के रूप में उभरने के लिए तैयार है.

 

चार साल बाद, भोली पंजाबन और हनी, चूचा, लाली और ज़फर के साथ फुकरे गैंग एक बार फिर वापसी कर रहा है। फुकरे रिटर्न्स साल की सबसे विचित्र और मज़ेदार फ़िल्म के रूप में नज़र आ रही है और साथ ही साल को खत्म करने के लिए इससे बेहतर और कोई फ़िल्म नही हो सकती थी।पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा, वरुण शर्मा, अली फजल और मंजोत सिंह जैदी कलाकारों से लैस यह फ़िल्म बहुत अधिक दिलचस्प है क्योंकि यह मूल कलाकारों को बरकरार रखती है और साथ ही ‘फुक्रे’ की कहानी को  आगे बढ़ावा देती है।

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत बनने वाली यह फ़िल्म फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी द्वारा सह-निर्मित है और मृदिप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म 8 दिसंबर 2017 को आपको हँसाने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


लेखक के बारे में