टाइगर जिंदा है “एक्शन” से भरा नया पोस्टर

टाइगर जिंदा है "एक्शन" से भरा नया पोस्टर

टाइगर जिंदा है  “एक्शन” से भरा  नया पोस्टर
Modified Date: December 4, 2022 / 05:27 am IST
Published Date: December 4, 2022 5:27 am IST

अली अब्बास जाफर ने आज एक्शन से भरा   फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का नया पोस्टर शेयर किया गया है.पोस्टर को देखकर भी ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन पैक्ड होगी. फिल्म के इस नए पोस्टर में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपनी हाथों में बंदूक पकड़ रखी है मानों  जैसे वो किसी जंग पर जा रहे हैं.इस फिल्म के लिए लव ब्रेकर जोड़ी  सलमान और कैटरीना कुछ दिन पहले ही  अबू धाबी में  शूटिंग खत्म किये है.

घायल टाइगर की तरह कोई शिकार नहीं करता- सलमान खान

अभी ये दोनों  इसके लास्ट गाने की शूटिंग के लिए ग्रीस में हैं. कैटरीना ने सलमान के साथ इस फिल्म के शूट के दौरान क्लिक की गई कुछ कैंडिड फोटोज भी शेयर की है.जिसे सोशल मिडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का पहले भी एक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है.फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है. सलमान की पिछली फिल्म ‘टयूबलाइट’ तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास  लाइट नहीं दिखा पाई . अब ऐसे में देखना ये है कि ये फिल्म सलमान की डूबती नैया को बचा पाती है या नहीं.ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

 

 


लेखक के बारे में