Toxic Worldwide Collection: रिव्यू खराब आए तो क्या हुआ, लेकिन दर्शकों ने दिल खोलकर दिया प्यार! Yash की ‘Toxic’ ने दुनियाभर में छाप डाले करोड़ों

Ads

Toxic Worldwide Collection: साउथ के सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। दुनियाभर में 'टॉक्सिक' लगातार मजबूत कलेक्शन कर रही है और दर्शकं के बीच अपनी पकड़ बनाई हुई है।

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 11:25 AM IST

(Toxic Worldwide Collection/ Image Credit: toxic_themovie Instagram)

HIGHLIGHTS
  • ‘टॉक्सिक’ ने पार किया 250 करोड़
  • चौथे दिन 33 करोड़ से ज्यादा
  • नेगेटिव रिव्यू का नहीं पड़ा बड़ा असर

नई दिल्ली: Toxic Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कारोबार (Toxic Worldwide Collection) किया था। हालांकि, इसके बाद कमाई में गिरावट देखने को मिली। निगेटिव रिव्यू के चलते फिल्म की कमाई को नुकसान पहुंचने की चर्चा थी लेकिन चौथे दिन के आंकड़ों ने तस्वीर बदल दी है।

चौथे दिन भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दम

रिलीज के शुरुआती दिनों में कलेक्शन कम होने के कारण माना जा रहा था कि ‘टॉक्सिक’ वीकेंड पर भी कमजोर प्रदर्शन कर सकती है। इसके बावजूद शनिवार को फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Toxic Worldwide Collection) पर अच्छी वापसी की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने करीब 33 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल बिजनेस किया। इससे स्पष्ट है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार पूरी तरह थमी नहीं है।

250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

शनिवार की कमाई के बाद ‘टॉक्सिक’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म ने अब तक करीब 254 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई कर ली है। रिलीज के सिर्फ चार दिनों में यह आंकड़ा हासिल करना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रविवार को भी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है और इसका कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है।

यश के करियर की दूसरी बड़ी फिल्म

कमाई के मामले में ‘टॉक्सिक’ अब यश के करियर की दूसरी सबसे सफल फिल्मों (Toxic Worldwide Collection) में शामिल हो गई है। इससे पहले ‘केजीएफ चैप्टर 2’ उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। करीब चार साल बाद यश की वापसी वाली ‘टॉक्सिक’ ने शुरुआती दिनों में ही मजबूत ग्लोबल कलेक्शन दर्ज कर अपनी खास जगह बना ली है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘टॉक्सिक’ ने चार दिनों में कितनी कमाई की?

फिल्म ने करीब 254 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

‘टॉक्सिक’ ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 33 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल बिजनेस किया।

क्या नेगेटिव रिव्यू का फिल्म की कमाई पर असर पड़ा?

रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन चौथे दिन इसके ग्लोबल कलेक्शन ने मजबूती दिखाई।

क्या ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के करीब पहुंच सकती है?

रविवार को बेहतर प्रदर्शन होने पर फिल्म के 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।