Home » Madhya Pradesh » Morena Tragedy: Father Dies 15 Days After Son, Daughter Consumes Pesticide in Shock
Morena Father Son Death: पहले बेटे की मौत… 15 दिन बाद पिता की भी गई जान, खबर मिलते ही बेटी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप
Ads
मध्य प्रदेश के मुरैना में 15 दिनों के भीतर एक ही परिवार में दो मौतों से मातम पसर गया। बेटे की मौत के कुछ दिन बाद सड़क हादसे में पिता की भी जान चली गई। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मुरैना: Morena Father Son Death: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां अंबाह थाना क्षेत्र में एक परिवार पर 15 दिनों के भीतर दो बड़े हादसे हो गए। दो हफ्ते पहले बेटे की मौत के बाद अब सड़क दुर्घटना में पिता की भी जान चली गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही दुखी बेटी ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, घटना अंबाह थाने के पास स्थित जगदीश बाबा मंदिर के करीब की है। एक व्यक्ति अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।Morena Ibc24 हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें की मृतक के परिवार में 15 दिन पहले ही बेटे की मौत हुई थी। पिता के अचानक चले जाने की खबर मिलते ही गमगीन बेटी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।बेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।