Bhopal Honour Killing Case : राजधानी में बेटी ने शादी से किया इनकार… फिर हुआ खौफनाक कांड! अंतिम संस्कार से पहले खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश

Ads

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शादी को लेकर हुए विवाद के बाद मां और मामा ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हुआ।

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 11:04 AM IST

Bhopal Honour Killing Case : Image Source : ai

HIGHLIGHTS
  • 17 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
  • शादी को लेकर विवाद के बाद मां-मामा पर हत्या का आरोप
  • अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से ‘ऑनर किलिंग’ का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां और मामा ने मिलकर अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

बेटी की शादी किसी और से करना चाहती थी माँ

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मां कमला बाई अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपनी पसंद की जगह कराना चाहती थी, लेकिन बेटी ने इससे साफ इनकार कर दिया। बेटी किसी दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी, जिसे लेकर घर में काफी विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर मां कमला और मामा विजय राय ने मिलकर दुपट्टे से नाबालिग का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा

घटना के बाद आरोपी पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। खबर मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मामला कहां का है?

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग की मौत कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई।

पुलिस ने किन्हें गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने मामले में मृतका की मां कमला बाई और मामा विजय राय को गिरफ्तार किया है।