Actor Aditi Sharma News : शादी के 8 महीने बाद मशहूर एक्ट्रेस ने पति-सास पर दर्ज कराई FIR! मंगलसूत्र से लेकर मारपीट तक लगाए गंभीर आरोप
टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति विद्यानंद कौशिक, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और गहनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के गोरेगांव थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Actor Aditi Sharma News
- अदिति शर्मा ने पति, सास और ननद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
- अभिनेत्री ने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
- गोरेगांव पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंटरटेनमेंट डेस्क : मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा की शिकायत पर उनके पति विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज की है। ‘रब से है दुआ’ और ‘अपोल्लोना सपनों की ऊंची उड़ान’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, मारपीट, चरित्र पर लांछन लगाने और शादी में मिले कीमती गहनों का गलत इस्तेमाल करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
कैसे हुई मुलाक़ात
अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात विद्यानंद कौशिक से जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सितंबर 2024 में दोनों गोरेगांव में साथ रहने लगे और परिजनों की रजामंदी से नवंबर 2024 में विवाह कर लिया।
इन बातों पर होता था विवाद
हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वे कपड़ों समेत अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि पति घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय उनसे पैसे लेते थे, उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल चेक करते थे और उन्हें उनके माता-पिता से बात करने से भी रोकते थे।
सास ने ले लिया था मंगलसूत्र
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी सास ने शादी का मंगलसूत्र व अन्य जेवर अपने पास रख लिए और मांगने पर वापस नहीं दिए, जबकि इस पूरे विवाद में उनकी सास और ननद ने हमेशा पति का पक्ष लेकर उन्हें प्रताड़ित किया।
जाँच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरेगांव पुलिस ने 30 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 316(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विवाह के कुछ ही महीनों बाद सामने आए इस घरेलू विवाद ने टीवी जगत को चौंका दिया है, और फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: युवाओं के विकास से लेकर खेल की अधोसरंचना तक.. IBC24 के मंच से मंत्री विश्वास सारंग ने दी अहम जानकारी, पिता को याद कर हुए भावुक
- CM Vishnu Deo Sai Latest News: इंडोर स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, सीएम साय ने इतने करोड़ देने का किया ऐलान, दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election : गुजरात में कमल का शोर.. बिहार में प्रशांत तो MP में पंजा का जोर! उपचुनाव के नतीजों से सियासी पंडित भी रह गए हैरान

Facebook


