Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election : गुजरात में कमल का शोर.. बिहार में प्रशांत तो MP में पंजा का जोर! उपचुनाव के नतीजों से सियासी पंडित भी रह गए हैरान

मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की, बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बड़ा उलटफेर किया, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा।

Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election : गुजरात में कमल का शोर.. बिहार में प्रशांत तो MP में पंजा का जोर! उपचुनाव के नतीजों से सियासी पंडित भी रह गए हैरान

Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election

Modified Date: August 3, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन राज्यों के उपचुनाव में अलग-अलग दलों का दबदबा।
  • MP और बिहार में विपक्ष की बड़ी जीत।
  • गुजरात में बीजेपी ने अपनी पारंपरिक सीट बचाई।

नई दिल्ली : Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election :  देश के तीन प्रमुख राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। इन चुनावी नतीजों में जहां मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है और बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भारी मतों से चुनाव जीता है, वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

दतिया में जीते कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहाँ 15वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की है। फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ इस जीत का जश्न मनाया।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीते

बिहार के पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में पीके प्रशांत किशोर ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को 18,953 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है

मांजलपुर विधानसभा सीट पर जीते सतीश गोविंदभाई पटेल

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 3 अगस्त 2026 को आए नतीजों में बीजेपी ने अपनी सीट सुरक्षित रखी है। बीजेपी प्रत्याशी सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सतीश पटेल को कुल 55,481 वोट मिले, जबकि भीखाभाई रबारी ने 24,851 वोट प्राप्त किए। एक ओर जहां मध्य प्रदेश और बिहार में कांग्रेस और पीके ने बीजेपी को मात देकर जनता के बीच एक नए बदलाव का संकेत दिया है, वहीं दूसरी ओर गुजरात में बीजेपी अपनी पारंपरिक सीट बचाने में सफल तो रही है

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.