वरुण धवन को मिली मैडम तुसाद में जगह

वरुण धवन को मिली मैडम तुसाद में जगह

वरुण धवन को मिली मैडम तुसाद में जगह
Modified Date: December 4, 2022 / 12:11 pm IST
Published Date: December 4, 2022 12:11 pm IST

आज का दिन वरुण धवन के लिए खास रहा आज उन्हें वो जगह मिल गयी है जहां पहुंचने के लिए हर कोई आतुर होता है। आज. मैडम तुसाद में बड़े धूम धाम से वरुण धवन का वैक्स स्टेच्यू का अनावरण  किया गया। इस खास मौके पर उनके पिता डेविड धवन और मां करुणा धवन समेत उनके कई फैमिली मेंबर्स उपस्थित थे। 

 

आपको बता दें कि आज महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि होने के कारन वरुण ने अपने स्टेच्यू के अनावरण के पहले बापू के स्टेच्यू को प्रणाम किया उसके बाद  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का मोम का पुतला हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ कई तस्वीरें साझा की है. जिसमें उनका मोम का पुतला हू-ब-हू उन्हीं की तरह दिख रहा है.

 

मैडम तुसाद में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या रॉय  के साथ साथ कई सेलिब्रिटियों का वैक्स स्टेच्यू स्थापित है. स्टेच्यू में वरुण की बॉडी देखते ही बन रही है. वरुण ने यह जैकेट फिल्म ‘ABCD-2’ में पहनी थी. वैसे, स्टेच्यू बनने से पहले वरुण ने इसकी तैयारियों की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थी.

 

 

साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाले वरुण धवन ने अब तक 9 फिल्मों में काम किया है. इसमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुई. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जुड़वां 2’ ने 100 करोड़ रु. से ज्यादा का बिजनेस किया था. इन दिनों वे ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ की 

 

 

 

web team IBC24


लेखक के बारे में