Vasudha: ईर्ष्या की आग में जलता समर, सफलता की ऊँचाइयाँ छूती वसुधा! क्या वसुधा के जज़्बे को मिट्टी में मिला पाएंगी, समर की कोशिशें?

Vasudha: 'वसुधा' की कहानी में, जहाँ एक ओर वसुधा की इस सफलता को देख पूरे चौहान परिवार को उसका भविष्य सुनहरा नज़र आने लगता है वहीं दूसरी ओर, इस कामयाबी के पीछे एक ऐसा सच छिपा है जो सबके होश उड़ा देगा..

Vasudha: ईर्ष्या की आग में जलता समर, सफलता की ऊँचाइयाँ छूती वसुधा! क्या वसुधा के जज़्बे को मिट्टी में मिला पाएंगी, समर की कोशिशें?

vasudha 6 june 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: June 6, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कामयाबी के पीछे छिपा बर्बादी का जाल!
  • क्या बिखर जाएगा वसुधा का आत्मनिर्भर बनने का सपना?

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ की कहानी में भावुकता का रंग तब घुलता है जब वसुधा को लगने लगता है कि उसकी मेहनत सफ़ल हो रही है। संतोष ठान लेती है कि वह वसुधा को एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला बना कर ही रहेगी, इसलिए वह वसुधा को वचन देने के लिए कहती है कि वह बिना किसी की मदद के अपने अचार के कारोबार को पूरी तरह से अपने दम पर आगे बढ़ाएगी। वसुधा इस चुनौती को ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर लेती है ताकि वह दिखा सके कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर खुद के दम पर सम्मान पा सकती है।

Vasudha Upcoming Twist: आसमान की ऊँचाइयाँ छूती वसुधा!

आखिरकार कामयाबी वसुधा के दरवाज़े पर दस्तक देती है और उसके पास ऑर्डर्स की झड़ी लग जाती है, अचानक उसके बिज़नेस को मिले इस रिस्पांस से उसका आत्मविश्वास और उत्साह दोगुना हो जाता है। पहली बार में वसुधा को अपना बिज़नेस सही दिशा में आगे बढ़ता हुआ नज़र आता है, देव भी वसुधा को बखूबी ऑर्डर्स संभालते हुए, पैसे कमाते हुए और आत्मनिर्भर हो देखकर गर्व महसूस करता है।

समर लेगा अपमान का बदला!

जहाँ एक ओर वसुधा की इस सफलता को देख पूरे चौहान परिवार को उसका भविष्य सुनहरा नज़र आने लगता है वहीं दूसरी ओर, कोई नहीं जानता कि इस कामयाबी के पीछे एक ऐसा सच छिपा है जो सबके होश उड़ा देगा। समर के दिल में उस अपमान की आग, आज भी सुलग रही है जो वसुधा ने उसकी ब्रांड-एंबेसडर की नौकरी को लात मारकर की थी।

वसुधा के द्वारा दौलत-शौहरत को ठुकराकर, उसका अपने परिवार के प्रति वफादारी चुनना, समर के अहंकार को बर्दाश्त नहीं होता, और यही घायल ईगो उसे खतरनाक और क्रूर साजिश रचने के लिए उकसाती है। आर्डर के खरीददार, असली ग्राहक नहीं बल्कि समर द्वारा भेजे हुए लोग हैं।

Vasudha 6th June 2026 written update: वसुधा की महनत गई मिटटी में!

जान-बूझकर समर, वसुधा के अचार की नकली डिमांड करता है क्योंकि वह चाहता है कि वसुधा को लगे कि उसका कारोबार सफलता के शिखर पर पहुँच रहा है, किन्तु उसका असली मकसद इससे कई ज्यादा खतरनाक है। वसुधा से अचार से भरे डिब्बे खरीदने के बाद, वह अपने आदमियों से उस अचार को इस्तेमाल करने के बजाय सीधे कूड़ेदान में फेंकने के लिए कहता है।

वसुधा के बिज़नेस को बर्बाद करने का उसका मकसद सीधा और साफ़ है। समर को लगता है कि जब वसुधा का कामयाबी का यह भ्रम टूटेगा और भारी नुक्सान के साथ कड़वी सच्चाई जानकार उसका आत्मबल पूरी तरह बिखर जाएगा। उसे उम्मीद है कि वसुधा इस झटके को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और घुटने टेककर मदद के लिए उसके दरवाज़े पर दस्तक देगी।

अब सवाल तो यह उठता है कि क्या समर की चालाकी ज्यादा देर तक छिपी रह पाएगी?

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.