इन फिल्मों के दिग्गज अभिनेता का बेंगलुरू के अस्पताल में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता एस शिवराम (S Shivaram) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एस शिवराम ने 83 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस शिवराम के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है।

इन फिल्मों के दिग्गज अभिनेता का बेंगलुरू के अस्पताल में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
Modified Date: December 4, 2022 / 12:08 pm IST
Published Date: December 4, 2022 12:08 pm IST

>>IBC24 News के Whatsapp Group से जुड़ने यहां Click करें

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) के निधन की दुखद खबर के बाद अब फिर से एक बुरी खबर सामने आयी है। अब कन्नड़ फिल्म जगत से एक बुरी खबर है। दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता एस शिवराम (S Shivaram) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एस शिवराम ने 83 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस शिवराम के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है।

read more: बीसीसीआई ने मैच अधिकारियों, सहयोगी स्टाफ की आयु सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष की
एस शिवराम के निधन से कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है और फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छह दशक से ज्यादा समय तक फिल्म जगत में काम करने वाले शिवराम 83 साल के थे।

read more: कांग्रेस और संप्रग के बाहर की पार्टियों को मिलाकर विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत : मलिक
एस शिवराम के गुजर जाने के बाद एक निजी अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में उनके बेटे एल लक्ष्मीश ने कहा, ‘मेरे पिता शिवराम अब हमारे बीच नहीं हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने मेरे पिता का सबसे अच्छा इलाज किया लेकिन किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था तथा हमें यह स्वीकार करना होगा।’


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com