Lock Upp Season 2 Winner : Lock Upp 2 को मिल गई विनर! 1 करोड़ रुपये जीतकर ये बनीं चैंपियन, टॉप-5 में इन सितारों को छोड़ा पीछे

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'Lock Upp 2' का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम कर ली।

Lock Upp Season 2 Winner : Lock Upp 2 को मिल गई विनर! 1 करोड़ रुपये जीतकर ये बनीं चैंपियन, टॉप-5 में इन सितारों को छोड़ा पीछे

Lock Upp Season 2 Winner

Modified Date: August 5, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: August 5, 2026 10:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रेया कालरा ने Lock Upp 2 की ट्रॉफी अपने नाम की।
  • विजेता को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।
  • जूरी के 25 सदस्यों में से श्रेया को 23 वोट मिले।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Lock Upp Season 2 Winner  काफी हफ्तों के ड्रामे, उतार-चढ़ाव और कड़े मुकाबले के बाद रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) का शानदार समापन हो गया है। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए गए इस शो को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है, जहाँ श्रेया कालरा ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

श्रेया कालरा बनी विजेता

श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि जीती। विजेता का फैसला 25 सदस्यों की जूरी के वोटों से हुआ, जिसमें श्रेया को कुल 23 वोट मिले। वहीं शो की अन्य मजबूत दावेदार शिवांगी जोशी को 14-15 वोट और योगेश रावत को केवल दो वोट मिले।

कौन थे टॉप 5 ?

टॉप 5 फाइनलिस्ट में श्रेया, शिवांगी और योगेश के अलावा शिल्पा शिंदे और राम कपूर शामिल थे, जबकि फिनाले से ठीक पहले आकांक्षा चमोला और वरुण यादव शो से बाहर हो गए थे। Lock Upp 2 Winner श्रेया की इस बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं और उन्हें इस ट्रॉफी का असली हकदार बता रहे हैं।’लॉक अप 2′ अपने हर एपिसोड में ड्रामैटिक एलिमिनेशन और बेहतरीन खेल के कारण दर्शकों की पहली पसंद बना रहा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.