Actor Pradeep Rawat Passes Away: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर का निधन, इतने साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दमदार अभिनय से बनाई थी खास पहचान
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर का निधन, इतने साल की उम्र में ली अंतिम सांस, Actor Pradeep Rawat Passes Away
Actor Pradeep Rawat Passes Away. Image Source- IBC24
मुंबई। Actor Pradeep Rawat Passes Away हिंदी सिनेमा को एक और बड़ा झटका लगा है। मशहूर फिल्म अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोग अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Actor Pradeep Rawat Passes Away प्रदीप रावत ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रभाव छोड़ा था। खासतौर पर आमिर खान की चर्चित फिल्मों ‘लगान’ और ‘गजनी’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अलग-अलग भूमिकाओं में अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्होंने फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाई। अभिनेता के निधन की खबर के बाद फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया। कलाकारों ने उनके साथ बिताए पलों और उनके योगदान को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।
यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
‘गजनी’ फेम एक्टर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए यशपाल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “प्रदीप रावत… हमारे गजनी और लगान के देवा, रेस्ट इन पीस।” हालांकि, यशपाल ने अभिनेता के निधन का कारण शेयर नहीं किया है। उनके इस पोस्ट से प्रदीप रावत के चाहने वाले काफी टूट गए हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
हिंदी के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी किया काम
प्रदीप रावत के करियर की बात करें तो उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा की फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘ऐतबार’ से की थी, इसके बाद वह ‘मेरी जंग’, ‘आप के साथ’, ‘समुंदर’, ‘काश’, ‘इंसाफ’, ‘मर मिटेंगे’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म हिंदी भाषा में विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ थी, जिसमें उन्होंने येसाजी कनक का किरदार निभाया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी
- UP Assembly Monsoon Session: विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को भरे सदन में हड़काया, कहा- मैं आपकी सदस्यता रद्द करने के लिए…
- Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले

Facebook


