विराट – अनुष्का के फैंस के लिए खुशख़बरी, अगले हफ्ते शादी! वेब डेस्क। क्या ये ख़बर पक्की है? जैसे ही मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल IBC24 पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की तारीख की ख़बर ब्रेक हुई, हर जुबान पर यही सवाल सबसे पहले आया।
देखें –
#IBC24BigBreaking
.@imVkohli –@AnushkaSharma एक दूजे के होंगे, इसी महीने होगी शादी
ये भी पढ़ें- https://t.co/pjsCqBRmsv
खबरों के #LiveUpdate के लिए https://t.co/SkkQurb8rd #Subscribe करें IBC24 YouTube Channelhttps://t.co/fPOCSMhzt4 pic.twitter.com/IkDP7RGM0c— IBC24 (@IBC24News) December 6, 2017
जी हां, बेहद विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये ख़बर आई, जिसे चैनल के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पुष्टि की है।
.@IBC24News now breaking @imVkohli & @AnushkaSharma getting married in 3 days from now on 9th, 10th & 11th Dec at Italy.. confirmed by sources involved in marriage @vinodkapri @DeShobhaa @msdhoni @deepikapadukone
— Ravi Kant Mittal (@ravikantmittal) December 6, 2017
तो विराट और अनुष्का की शादी इटली में होने जा रही है और ये वैवाहिक समारोह 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच संपन्न होगा।
आपको ये भी बता दें कि विराट कोहली इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं और भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ में मैन ऑफ द सीरीज़ और फिरोजशाह कोटला टेस्ट के लिए मैन ऑफ द मैच भी घोषित किए गए हैं। इसके बावजूद 10 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वन डे सीरीज़ के लिए विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी ले रखी है।
ये भी पढ़ें— विराट कोहली के धमाल का साल, श्रीलंका से सीरीज में कई कमाल
विराट कोहली और अनुष्का लंबे समय से करीबी दोस्त हैं और हाल ही में क्रिकेटर ज़हीर ख़ान की शादी में दोनों ने जमकर डांस धमाल मचाया था। इस डांस सिक्वेंस में इनके बीच की केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी रही थी।
देखें वीडियो- जहीर-सागरिका की दावत में छाए विराट-अनुष्का, नेहरा के ठुमके
इटली में होने वाली विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की ख़बर पर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू होने ही वाला है, हालांकि हम ये भी बता दें कि अभी दुल्हा या दुल्हन की ओर से इस तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।
वेब डेस्क, IBC24