अय्यारी होगी 2018 की पहली जासूसी फिल्म!
अय्यारी होगी 2018 की पहली जासूसी फिल्म!
2017 का अंत काफी शानदार रहा और इसका श्रेय जाता है सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है को।जब कभी दिलचस्प कंटेंट की बात होती है, तो जासूसी फिल्में हमेशा दर्शकों को खूब लुभाती हैं |अय्यारी के साथ, नीरज पांडे गणतंत्र दिवस पर रिलीज के साथ वापसी कर रहे है, अय्यारी एक ऐसी फिल्म जो दमदार कलाकारों और दिलचस्प कहानी से लैस है।अय्यारी के ट्रेलर ने दर्शकों को प्रभावित कर उसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुकता पैदा कर दी है।
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच दिखाये गए गुरु-संरक्षक के रिश्ते को देशभर से प्यार और प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
हाल ही में फ़िल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसमे फ़िल्म की स्टार कास्ट और फ़िल्म के शूटिंग स्थलों को खूबसूरती से पेश किया गया है। निर्माताओं ने फ़िल्म के कुछ अनदेखे दृश्यों से भी दर्शकों को रूबरू करवाया है जिसने हर किसी का उत्साह दुगना बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े – “अय्यारी” का पहला गीत ‘ले डूबा’ नए साल का तोहफा बना
अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, रकुलप्रीत, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है।
नीरज पांडे की फ़िल्म “अय्यारी” प्लान सी स्टूडियोज और जयंतीलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

Facebook


