Asian Games 2023 : भारत के तूफान के आगे बिखरी बांग्लादेश की टीम, अब गोल्ड से बस एक कदम दूर है महिला टीम

Ads

Asian Games 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन में जारी एशियन गेम्स के फाइनल का टिकट कटा लिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही

  •  
  • Publish Date - September 24, 2023 / 09:57 AM IST,
    Updated On - September 24, 2023 / 09:57 AM IST

Asian Games 2023

नई दिल्ली : Asian Games 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन में जारी एशियन गेम्स के फाइनल का टिकट कटा लिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही टीम ने रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने मेडल भी पक्का कर लिया। अब ये टीम गोल्ड से बस एक जीत दूर है।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारतीय महिला टीम का एक और पदक पक्का, एशियाड के फाइनल में की एंट्री… 

भारत ने दर्ज की शानदार

Asian Games 2023 : हांगझोउ के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि ये निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ और बांग्लादेश की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती चली गई। केवल निगार सुल्ताना (12) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाईं। बांग्लादेश टीम 17.5 ओवर में 51 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अब गोल्ड है लक्ष्य

दाएं हाथ की मीडियम पेसर पूजा वस्त्राकर ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा तितास साधु, अमनजोत कौर, राजेश्वरी गायकवाड़ और देविका वैद्य ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें : Today News Live Update 24 September: भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को धूल चटाकर एशियन गेम्स के फाइनल में की एंट्री… 

सस्ते में पवेलियन लौटीं कप्तान

Asian Games 2023 : 52 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना सस्ते में पवेलियन लौट गईं। उन्हें मारुफा अख्तर ने 7 रन के निजी स्कोर पर शिकार बनाया। इसके बाद शेफाली वर्मा (17) के रूप में टीम का दूसरा विकेट 40 के स्कोर पर गिरा। जेमिमा रोड्रिग्ज 20 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp