Reported By: Nasir Gouri
,Jyotiraditya Scindia On Gwalior Roads/Image Credit: File
Jyotiraditya Scindia On Gwalior Roads: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। हाईकोर्ट में सड़कों की खराब गुणवत्ता और बदहाली की रिपोर्ट के बीच सिंधिया ने माना कि सड़कों की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सड़कों की रिपोर्ट से ग्वालियर की बदनामी हुई है। हालांकि, सिंधिया ने शहर के विकास और एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया।
साथ ही सिंधिया ने सड़कों को लेकर जल्द बड़ी बैठक करने की बात कही है। सिंधिया ने कहा कि उन्हें भी ग्वालियर की सड़कों की बहुत ज्यादा चिंता है। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार को भी सूचित किया गया है और जल्द ही इस मामले में कुछ बड़ा करने की बात कही। (Jyotiraditya Scindia On Gwalior Roads) सिंधिया ने 23 किलोमीटर लंबे और करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एलिवेटेड रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अब मैन्युफैक्चरिंग हब की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Jyotiraditya Scindia On Gwalior Roads: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बेंगलुरु जा रहे हैं, जहां निवेशकों के साथ रोड शो होगा। सिंधिया के मुताबिक, ग्वालियर के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सड़कों को लेकर सिंधिया ने कहा कि प्रशासन से बात करनी होगी।और आने वाले समय में वे सड़कों को लेकर एक बार फिर बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले सड़कों को रेड, ग्रीन और येलो जोन में बांटकर उनकी स्थिति का आकलन किया गया था।
इन्हें भी पढ़ें:-