EVM Banned For Lok Sabha Election 2024? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोकसभा चुनावों में नहीं होगा EVM का इस्तेमाल? PIB ने बताया क्या है असली सच
Pune EVM Theft
नई दिल्ली: EVM Banned For Lok Sabha Election 2024? आगामी दिनों में पूरे देश में आम चुनाव होना है, जिसके लिए सत्ताधरी पार्टी भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर भाजपा नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर इस बार 400 पार का नारा दे रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर चुनाव को लेकर कई तहर के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों में एक दावा ये भी किया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा।
EVM Banned For Lok Sabha Election 2024? दरअसल एक यूट्यूब चैनल की ओर से दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेश के बाद लोकसभा चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। बता दें कि विपक्षी दलों ने कई बार ईवीएम को कटघरे में खड़ा किया है। हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद विपक्ष ईवीएम पर सवालिया निशान लगाए थे। लेकिल जब हमने इस वायरल दावे की जांच की तो कुछ और निकलकर सामने आया।
वायरल हो रहे वीडियो की जांच किए जाने पर ये खुलासा हुआ कि न तो सुप्रीम कोर्ट की ओर ईवीएम को लेकर ऐसा आदेश जारी दिया गया है और न ही लोकसभा चुनाव को मतपत्र से कराए जाने का फैसला लिया गया है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारत सरकार की संस्था #PIBFactCheck ने वायरल वीडियो की जांच की, जिसके बाद #PIBFactCheck ने जानकार देते हुए बताया कि one viral only’ नामक #YouTube चैनल के एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेश के बाद लोकसभा चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। यह दावा फर्जी है।
Read More: Side Effects Of Ginger: क्या आपको भी लगता है अदरक है हर समस्या का हल, तो हो जाइए सतर्क
‘one viral only’ नामक #YouTube चैनल के एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेश के बाद लोकसभा चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा #PIBFactCheck
✅ यह दावा फर्जी है pic.twitter.com/23lAhvccVR
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 9, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


