उप्र: डंपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
उप्र: डंपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
फर्रुखाबाद, 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के नवाबगंज इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और एक किशोर फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में नवाबगंज चौराहे पर मोहम्मदाबाद मार्ग की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया और अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराया।
सूत्रों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चपेट में आए तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र (20), अर्पित यादव (18) और निशु (15) के रूप में हुई है और वे सभी एटा के रहने वाले थे।
परिजनों के अनुसार हादसे के शिकार हुए तीनों लोग शनिवार रात लगभग आठ बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शवों के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
भाषा सं सलीम देवेंद्र
देवेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: डंपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
FARRUKHABAD
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm