Cow Image in Qurbani Poster: पोस्टर में इस्तेमाल की गाय की तस्वीर.. मोहम्मद गुफरान और जैनुल आब्दीन पहुंचे जेल, जानें किसने की थी शिकायत
Cow Image in Qurbani Poster: फतेहपुर में कुर्बानी पोस्टर में गाय की तस्वीर इस्तेमाल करने पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Cow Image in Qurbani Poster_11zon
- कुर्बानी पोस्टर में गाय की तस्वीर पर फतेहपुर में विवाद खड़ा हुआ।
- व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाने पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- रिंद नदी हादसे में चार युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हुई।
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के ललौली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ एक पोस्टर के चलते दो मुस्लिम युवकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय पुलिस से दोनों की शिकायत एक हिंदूवादी नेता ने की थी। (Cow Image in Qurbani Poster) दरअसल कुछ समय पहले स्थानीय मस्जिद कमेटी की तरफ से एक पोस्टर जारी किया गया था। कुर्बानी और दान से जुड़े इस पोस्टर में जहां एक तरह बकरे के तस्वीर का इस्तेमाल हुआ था तो दूसरी तरफ गाय की।
व्हॉट्सएप्प स्टेटस्ट लगाने के बाद कार्रवाई
पूरा मामला यही से शुरू हुआ। एक स्थानीय हिंदूवादी नेता प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए मस्जिद कमेटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने इसी शिकायत एक आधार पर मोहम्मद गुफरान और जैनुल आब्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने इस पोस्टर का स्टेटस अपने व्हाट्सप्प पर लगाया था।
उत्तर प्रदेश : जिला फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद गुफरान और जैनुल आब्दीन को गिरफ्तार किया है। हिंदूवादी नेता प्रदीप कुमार ने FIR कराई थी। आरोप है कि इन्होंने कुर्बानी से जुड़ा एक व्हाट्स एप स्टेटस लगाया। पोस्टर में कुर्बानी में गाय का चित्र छपा हुआ था।@bnetshukla pic.twitter.com/oJe9PaoLij
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 20, 2026
4 दोस्त नदी में डूबे, सभी की मौत
इस मामले से अलग यूपी के ही फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रिंद नदी में नहाने गए 9 दोस्तों में से चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। (Cow Image in Qurbani Poster) वहीं तीन युवकों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के पास रिंद नदी में हुई। जानकारी के अनुसार गांव के कुल 9 युवक नदी किनारे घूमने और नहाने पहुंचे थे। जिनमें से 7 युवक पानी में उतर गए। नदी में नहाने के दौरान वे लोग गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और अचानक सभी गहरे पानी में चले गए। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और सभी डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
3 लोगों की जान बची
नदी में डूबे चार युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं नितिन, मोनू और एक अन्य युवक को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। (Cow Image in Qurbani Poster) पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हसीब (22) पुत्र फरीद खान, शान मोहम्मद (20) पुत्र नफीस, साहिल (20) पुत्र सन्ने और अंश कुमार (20) पुत्र धर्मेंद्र उर्फ गोरे निवासी तपनी गांव के रूप में हुई है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की
राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता
सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स
महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार
शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन
न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. कुर्बानी पोस्टर वाला व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Two Arrested in Fatehpur After Cow Image Appears in Qurbani Poster Shared on WhatsApp Status
FATEHPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm