Ajit Jogi Statue Theft: अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Ajit Jogi Statue Theft: अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में

Ajit Jogi Statue Theft: अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा / Image Source: IBC24
- अजीत जोगी की प्रतिमा अनावरण से पहले चोरी
- जोगी समर्थकों में भारी आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी
- CCTV फुटेज में दिखे क्रेन से प्रतिमा ले जाते लोग
पेंड्रा: Ajit Jogi Statue Theft छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा रहस्यमयी ढंग से चोरी होने के मामले को लेकर हड़कंप मच गया है। प्रतिमा चोरी होने के बाद अब जोगी समर्थक उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौरेला नगर पालिका के वार्ड 10 में ज्योतिपुर तिराहे में अजीत जोगी की प्रतिमा 3 दिन पहले लगाई गई थी और आगामी 29 मई को अजीत जोगी की पुण्य तिथि पर उसका अनावरण भी होना था, लेकिन इससे पहले रात सवा 2 बजे लगभग गायब मूर्ति गायब हो गई।
Ajit Jogi Statue Theft मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम जोगी की प्रतिमा की चोरी होने के बाद माहौल गरमा गया और लोग विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच किसी ने आकर सूचना दी कि नगर पालिका गौरेला परिषद के कैंपस में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचे जोगी समर्थकों ने पाया कि फेंकी गई प्रतिमा का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
वहीं, मौके पर गौरेला एसडीएम ऋचा चंद्राकर, एसडीओपी दीपक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे तो जोगी समर्थक उग्र प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। एसडीएम ऋचा चंद्राकर ने कहा कि प्रतिमा यहां मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें क्रेन से मूर्ति ले जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।
वहीं गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने कहा कि मामले में एफआईआर की जा रही। इस मामले में अजीत जोगी की प्रतिमा के साथ यह हस्र करने जाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और लोग इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं। बता दें कि तीन दिन पहले जब यह प्रतिमा रातों-रात अचानक लगाई गई थी तब नगर पालिका गोरिल्ला के सीएमओ नारायण साहू ने इस पर एतराज जताया था और ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को उक्त मूर्ति को 24 घंटे के भीतर ही हटाने के निर्देश दिए थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अजीत जोगी प्रतिमा चोरी ज्योतिपुर तिराहा (वार्ड 10), गौरेला से हुई थी जहाँ उसका अनावरण होना था।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ajit Jogi Statue Theft Before inauguration in Pendra Gaurela
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm