Pendra Gang Rape: घर जा रही महिला को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सुनसान इलाके में ले जाकर सभी ने बारी-बारी किया रेप
Pendra Gang Rape: घर जा रही महिला को देख बिगड़ी दरिंदो की नीयत, सुनसान इलाके में ले जाकर सभी ने बारी-बारी किया रेप

- 35 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप।
- पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
- मरवाही थाना क्षेत्र का मामला।
पेंड्रा। Pendra Gang Rape: पेंड्रा के मरवाही थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता जब मरवाही से अपने घर पैदल लौट रही थी तब सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमोल प्रजापति (35), राजा उर्फ राजकुमार (25) और प्रेमचंद भैना (25) शामिल हैं। बताया गया कि, इन आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी अभी फरार है।
Pendra Gang Rape: पीड़िता के अनुसार, चारों आरोपियों ने उसे जबरन उठाया। इनमें से दो ने दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और जांच जारी है। पुलिस ने फरार नाबालिग आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

लेखक के बारे में
Web Title: Brutal people gang raped a woman going home
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm