Pendra News: हत्यारा निकला सगा भाई, 1 जनवरी को आंगन में मिली थी लाश, पुलिस के एक खुलासे ने उड़ाया पूरे गांव के होश
पेंड्रा के बरवासन गांव में नए साल की शुरुआत खौफनाक हत्या के साथ हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का सगा बड़ा भाई चेतन सिंह उरेती हत्यारा है। …

Pendra News
- पेंड्रा के बरवासन गांव में नए साल की शुरुआत एक खौफनाक हत्या के साथ हुई।
- पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छोटे भाई का कातिल उसका ही बड़ा भाई चेतन सिंह उरेती है।
- आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Pendra News: पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव में नए साल की शुरुआत एक खौफनाक वारदात के साथ हुई थी। 1 जनवरी को घर के आंगन में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस हत्या में अब बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया की छोटे भाई का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बड़ा भाई ही है।
Pendra News: पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी चेतन सिंह उरेती का अपने छोटे भाई के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 1 जनवरी की रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर चेतन सिंह ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने शव को घर के आंगन में ही छोड़ दिया था।
Pendra News: पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी
शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुरुआती जांच में ही पुलिस को घर के सदस्यों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर बड़े भाई चेतन सिंह उरेती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह उरेती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद था। आरोपी बड़े भाई ने गुस्से में छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार दिया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Elder Brother Arrested for Murdering Younger Sibling in Barvasan Village
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm