BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

Pendra Murder Case: पेंड्रा: पेंड्रा के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में घटित हुए ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

PENDRA NEWS

PENDRA NEWS

muskan mishra
Published: 03 Jun 2026 | 12:00 amModified: 03 Jun 2026 | 12:03 am
HIGHLIGHTS
  1. पेंड्रा ज्वेलरी हत्याकांड का खुलासा
  2. मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
  3. तीन शूटर अभी भी फरार

Pendra Murder Case: पेंड्रा: पेंड्रा के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में घटित हुए ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस अंधे कत्ल और लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले 3 शूटर अभी भी फरार हैं।

मुख्य साजिशकर्ता बिटकुला का रहने वाला

Pendra Murder Case का मुख्य साजिशकर्ता यानी मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिटकुला का रहने वाला खुशीराम साहू है। खुशीराम साहू ने कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की गतिविधियों की रेकी कर पूरी जानकारी जुटाई थी। इस साजिश में उसके भतीजे राजाराम साहू ने मुख्य आरोपी खुशीराम की मदद की थी।
खुशीराम ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार और झारखंड के अपने परिचित राहुल नाम के अपराधी के जरिए शूटर बुलाए थे। योजना के तहत राहुल अपने साथी संजय और राजू के साथ बिहार से आया था और सबने मिलकर इस लूट और हत्याकांड को अंजाम दिया।

आभूषणों का आपस में बंटवारा किया

Pendra Murder Case को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ग्राम देवरीखुर्द (देवरीकला) स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का आपस में बंटवारा किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मास्टरमाइंड खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 1 नग देसी कट्टा, 2 नग जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और 3 नग मोबाइल बरामद किए गए हैं।

वहीं, Pendra Murder Case में शामिल बिहार के रहने वाले तीनों शूटर राहुल, संजय और राजू अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भेजी गई हैं। आज बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग ने पेंड्रा में sp कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरा खुलासा किया इस दौरान मुंगेली एसपी भोजराम पटेल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी एसपी अविनाश मिश्रा, एसडीओपी राजेश देवांगन, sdop श्याम सिदार, रामटेके, सहित पुलिस के थाना प्रभारी सहित स्टाफ उपस्थित थे। आइजी ने मुंगेली सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस टीम को इस केस को सुलझाने में रात दिन महंत करने की सराहना की

यह भी पढ़ेंः-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: खुशीराम साहू बताया गया

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pendra Murder Case

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm