Weather Update Today: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड! छत्तीसगढ़ के इस इलाके में सुबह ओस जमी, मौसम विभाग ने दी शीतलहर बढ़ने की चेतावनी
Weather Update Today: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड! छत्तीसगढ़ के इस इलाके में सुबह ओस जमी, मौसम विभाग ने दी शीतलहर बढ़ने की चेतावनी

Weather Update Today
- नए साल की सुबह बर्फीली ठंड
- अमरकंटक में 6 डिग्री पर जमा जनजीवन
- अलाव और गर्म चाय के बीच उमड़ी भीड़
पेंड्रा: Weather Update Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत की ठंड ने पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। 31 दिसंबर की रात से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिससे आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। आज के मुकाबले आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे इलाके में शीतलहर का असर और बढ़ गया है।
नए साल की सुबह बर्फीली ठंड (Pendra cold wave)
Weather Update Today: अमरकंटक के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जम गईं जिससे सड़कों और खेतों में हल्की परतें दिखाई दीं। लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा नजर आया, जबकि लोगों ने अलाव और गर्म पेय के सहारे ठंड से बचने की कोशिश की।
ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें ( Pendra weather update today)
Weather Update Today: इधर, ठंड के बावजूद अमरकंटक में नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नर्मदा उद्गम स्थल पर दर्शन और पूजन करने दूर-दूर से लोग पहुँचे। वहीं, पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक पहुँचीं। उन्होंने यहाँ मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र में तापमान में और गिरावट की संभावना है, इसलिए शीतलहर जारी रहने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Weather Update Today: The new year begins with biting cold
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm