Firing on Sachin Pilot Brother: सचिन पायलट के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पहले की मारपीट, फिर दनादन दागी गोलियां
Firing on Sachin Pilot Brother in Ghaziabad : सचिन पायलट के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पहले की मारपीट, फिर दनादन दागी गोलियां

Firing on Sachin Pilot Brother: सचिन पायलट के भाई पर जानलेवा हमला / Image Source: Facebook
- सचिन पायलट के ममेरे भाई पर हमला
- बाइक ओवरटेक करने पर बवाल
- आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद: Firing on Sachin Pilot Brother पूरा देश होली के रंग में एक दिन पहले सरोबोर नजर आ रहा है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बाइक सवार रोहन को ओवरटेक करके रोका और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कार सवारों ने फायरिंग कर दी।
Firing on Sachin Pilot Brother मिली जानकारी के अनुसार मामला लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शकलपुरा गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक को साइड नहीं देने पर कार चालक और उसके भाई ने कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि शकलपुरा गांव निवासी रोहन कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई हैं। रोहन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह दो मजदूरों के साथ गांव के पास स्थित मंदिर पर साफ सफाई करने गए थे। दोपहर को घर लौटते समय सामने चल रही ईको कार से काफी धूल उड़ रही थी। उनके द्वारा बाइक को कार के आगे निकालने पर कार चालक आपा खो बैठा।
कार चालक कुनाल ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उनसे गाली-गलौज करने लगा। तभी कार चालक का भाई सुमित भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि कार चालक के भाई ने रोहन के साथ मारपीट कर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। रोहन ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बताया जा रहा है कि साइड न देने की वजह से कार चालक और उसके भाई ने रोहन से मारपीट की और गोली चला दी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Firing on Sachin Pilot Brother in Ghaziabad after Abusing with Car Driver
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm