Ghaziabad News: नाबालिग ने लिया चाचा की मौत का बदला, व्यापारी के सीने में दाग दीं तीन गोलियां, फिर खुद ही थाने में कर दिया सरेंडर
Ghaziabad News: चाचा की हत्या का ‘बदला’ लेने के लिए एक नाबालिग लड़के ने 49 वर्षीय दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में थाने में आत्मसमर्पण …

Raisen Crime News/image source, file image
- दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कराया
- कथित तौर पर अपने चाचा की हत्या का ‘बदला’
- नाबालिग ने स्थानीय थाने में कर दिया आत्मसमर्पण
गाजियाबाद (उप्र): Ghaziabad News, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में कथित तौर पर अपने चाचा की हत्या का ‘बदला’ लेने के लिए एक नाबालिग लड़के ने 49 वर्षीय दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान कच्ची सराय बस्ती निवासी इमरान के रूप में हुई है।
उसने बताया कि यह घटना शनिवार को ओलंपिक तिराहे के बाजार की है जब इमरान अपने एक दोस्त की साइकिल की दुकान पर बैठे थे तभी नाबालिग वहां पहुंचा और उनके सीने में तीन गोलियां दाग दीं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों ने इमरान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नाबालिग ने स्थानीय थाने में कर दिया आत्मसमर्पण
Ghaziabad News, उसने बताया कि घटना के बाद आरोपी नाबालिग ने स्थानीय थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने 2007 में अपने चाचा की हत्या के मामले में कथित तौर पर बदला लेने के इरादे से इमरान की हत्या की। इमरान को उस मामले में जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।
घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यापारी दानिश हाजी ने कहा, “हत्या के बाद इलाके के लोग और व्यापारी दहशत में हैं।” पुलिस ने बताया कि इस मामले में नाबालिग आरोपी के अलावा यासिर, साबिर, अरफाज और कैफ समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की उम्र की भी पुष्टि की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा, “किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- HMD Vibe 2: HMD ला रहा धमाकेदार फोन! इस नए स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP कैमरा, जानिए और क्या है खास?
- Lava Blaze Duo 3: AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ! 15,000 रुपये में लावा का दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन, देखें कमाल के फीचर्स
- Electricity Bill Price Per Unit ‘अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें’ नए साल से पहले आम जनता को बड़ी सौगात, महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Milk trader shot dead by minor in Ghaziabad, surrenders at police station
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm