UP News : लावारिश हालात में मिला सूटकेस, मौके पहुंची पुलिस, खोलकर देखा तो उड़ गए होश, मिला ये सामान
लावारिश हालात में मिला सूटकेस, मौके पहुंची पुलिस, UP News: A suitcase was found abandoned, when opened everyone was shocked to find this stuff

Janjgir-Champa Road Accident/ Image Credit: IBC24 File Photo
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर-बंथला नहर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सूटकेस से एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 25 साल लगती है और इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली सूचना पर लोनी बॉर्डर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस बरामद किया, जिसमें महिला का शव था।
सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतका हिंदू समुदाय से थी, क्योंकि उसने पैरों में बिछियां पहन रखी थीं और उसने सिंदूर लगाया हुआ था। सिंह ने कहा, 'उसकी नाक से खून बहने के निशान दिखे, लेकिन शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई।' उनके मुताबिक, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: UP News: A suitcase was found abandoned, when opened everyone was shocked to find this stuff
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm