उप्र : गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया, आरोपी गिरफ्तार
उप्र : गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद, छह दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोदी नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात फफराना रोड स्थित जनता कॉलोनी में राहुल (40) नाम के एक व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद अपनी मां की गर्दन रेत दी। राहुल अपनी मां मधु (68) की हत्या करने के बाद मोदीनगर थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी मां की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया।
उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि राहुल अपनी मां और पत्नी के बीच रोज़-रोज़ के झगड़े से तंग आ चुका था और शुक्रवार देर रात उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि उंगलियों के निशान की जांच के लिए हथियार को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सक्सेना ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया, आरोपी गिरफ्तार
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pm