BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गाजीपुर में व्यापारी की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

गाजीपुर में व्यापारी की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

गाजीपुर में व्यापारी की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
Bhasha
Published: 04 Jun 2026 | 8:31 amModified: 04 Jun 2026 | 8:31 am

गाजीपुर (उप्र), चार जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक व्यापारी की हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी की पहचान कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के रूप में की गई, जो 29 मई को एक स्थानीय व्यवसायी विनीत राय (29) की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि कमलेश इस मामले के चार नामजद आरोपियों में से एक था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. इरज राजा ने पत्रकारों को बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपियों की तलाश में पुलिस दल छापेमारी कर रहे थे। कुर्था क्षेत्र में पवहारी बाबा आश्रम के पास कमलेश के छिपे होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और ‘स्वाट’ इकाई के कर्मियों ने बुधवार रात इलाके को घेर लिया।

एसपी ने कहा, ‘‘जब टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, तो उसने दूर से पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में संदिग्ध घायल हो गया।’’

पुलिस ने बाद में घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश बिंद के रूप में की और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ‘स्वाट’ टीम प्रभारी और उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा के कंधे में गोली लगी और उनका इलाज हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने कहा कि कमलेश के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, हमला, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध शामिल थे। उसका 2017 से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

एक दिन पहले ही पुलिस ने हत्याकांड के चारों नामजद आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी। मुख्य आरोपी शंकर पांडे और कमलेश पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था, जबकि दो अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।

जांचकर्ताओं के अनुसार, विनीत राय की कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर 29 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में तीन अन्य आरोपी शंकर पांडे, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं।

पुलिस ने कहा कि गाजीपुर शहर में एक होटल का प्रबंधन करने वाले विनीत राय पर रात को होटल परिसर के बाहर हमला किया गया। कथित तौर पर चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बीयर खरीदने के बहाने होटल के गेट के पास पहुंचे और फिर उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान विनीत को कई बार गोली मारी गई और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा चंदन जफर गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गाजीपुर में व्यापारी की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

People also search for:EncounterupUp Encounter
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm