BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कब्जा मुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कब्जा मुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कब्जा मुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Bhasha
Published: 10 Sept 2025 | 11:59 amModified: 10 Sept 2025 | 11:59 am

(तस्वीरों सहित)

गोरखपुर (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को किसी दबंग द्वारा गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की स्थिति उसे तुरंत कब्जामुक्त कराने और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के बुधवार को निर्देश दिए। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगभग 200 फरियादियों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, ‘‘जो लोग किसी जमीन पर अवैध कब्जा करते हैं और कमजोरों को उजाड़ते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार संकल्पित है कि किसी के साथ अन्याय न हो और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए।’’

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न कर सके।

मुख्यमंत्री के समक्ष कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। इस पर योगी ने आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार से दुलारा, उनसे उनके नाम और स्कूल के बारे में पूछा और उन्हें चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा सं जफर मनीषा खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कब्जा मुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शहर की खबरें
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:00 pm