Minor Girl Raped: नाबालिग को नशा देकर महीनों तक किया दुष्कर्म, गवाह बनी छोटी बहन तो उसका भी हुआ अपहरण, मां ने लगाई गुहार
Minor Girl rape witness younger sister kidnapped: प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 2024 में मेरी नाबालिग बेटी के साथ गलत कार्य करके आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद …

Minor Girl rape witness younger sister kidnapped, image source: ibc24
- नाबालिग के साथ गलत कार्य करके आरोपी ने बनाया वीडियो
- बेटी को नशा देकर किया शारीरिक शोषण
- गवाह बनी छोटी बहन तो उसका भी हुआ अपहरण
Gorakhpur News: गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। (Minor Girl rape witness younger sister kidnapped) एक गांव की रहने वाली पीड़ित मां ने गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 2024 में मेरी नाबालिग बेटी के साथ गलत कार्य करके आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म होता रहा।
परीक्षा देने जा रही नाबालिग का अपहरण
काफी जद्दोजहद करने और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद पीपीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 1438/24 दर्ज किया गया। (Minor Girl rape witness younger sister kidnapped) इस मुकदमा में हमारी दूसरी लड़की गवाह है। गवाही देने के बाद उसको कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच 5 जनवरी 2026 को जब वह परीक्षा देने पीपीगंज जा रही थी। तभी सुदामा गौड़,चंद्रजीत सिंह सैथवार,अजय वर्मा व रमेश वर्मा ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया।
पहली बेटी को नशा देकर किया शारीरिक शोषण
पीड़िता की मां ने कहा कि मुझे आशंका सता रहा है कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है या हो सकती है। पहली बेटी को नशा देकर इन लोगों ने उसका जमकर शारीरिक शोषण किया। (Minor Girl rape witness younger sister kidnapped) अब दूसरी बेटी को गवाही देने से रोकने के लिए उसका अपहरण करके उसके साथ भी इसी तरह का कृत्य किया जा रहा होगा। पीड़िता ने बताया कि हमारी 13 साल की एक और नाबालिग बेटी है। मुझे अब फिर से डर सता रहा है कि उसके साथ भी कोई अनहोनी घटना यह लोग न कर दें।
इन्हे भी पढ़ें:
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The younger sister witnessed the rape of her minor daughter, and the gangsters also kidnapped her, and the mother pleaded for help
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pm