BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Guna News: गुना में छत्तीसगढ़ से आई मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, 45 सालों की परंपरा का जबरदस्त नजारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा

Guna News: गुना में छत्तीसगढ़ से आई मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, 45 सालों की परंपरा का जबरदस्त नजारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा

Guna News, Guna Durga Jhanki, Guna Navratri 2025, Durga Idol Guna, Talaiya Mohalla Guna, Ambe Chowk Guna, Guna Festival News, Guna Durga Puja, Chhattisgarh Durga Idol, Dev Hirwani Sculptor, Krishna Kaliya Nagraj Scene, Guna Cultural Festival, Guna Navratri Jhanki, Durga Puja Events Guna, Guna Religious Festival, Guna Temple Festival

tikesh Kumar
Published: 19 Sept 2025 | 1:03 pmModified: 19 Sept 2025 | 1:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. गुना में मां दुर्गा की भव्य झांकी,
  2. छत्तीसगढ़ से आईं आठ फीट ऊंची प्रतिमा.
  3. 45 सालों की परंपरा का जबरदस्त नजारा,

गुना: Guna News:  गुना के तलैया मोहल्ला अंबे चौक में मां दुर्गा की झांकी इस बार और भी खास होने वाली है। वजह है माता की भव्य प्रतिमा जो इस बार छत्तीसगढ़ से विशेष तौर पर लाई गई है। लगातार 15 साल से प्रथम पुरस्कार जीत रही यह झांकी अब 45वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और भक्तों की आस्था के साथ कला का अद्भुत संगम पेश करेगी। आइए आपको दिखाते हैं किस तरह इस बार माता रानी की आगवानी की तैयारियां की जा रही हैं।गुना शहर में नवरात्रि की धूम शुरू होने जा रही है। तलैया मोहल्ला अंबे चौक में लगने वाली झांकी के लिए इस बार माता की प्रतिमा छत्तीसगढ़ के कुमरदा से आ रही है। यह प्रतिमा विख्यात मूर्तिकार देव हिरवानी द्वारा तैयार की गई है। और यह करीब आठ फीट ऊंची है। शेर और सिंहासन सहित यह प्रतिमा बेहद खास अंदाज में गढ़ी गई है।

प्रतिमा मंगलवार को छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुकी है और आज गुना पहुंची। यहां आने के बाद विंध्याचल कॉलोनी से तलैया मोहल्ला तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहरभर में भ्रमण के बाद माता की प्रतिमा झांकी स्थल पर स्थापित होगी। समिति अध्यक्ष विक्की चार ने बताया कि पिछले दो साल से लगातार प्रयास करने के बाद इस बार माता की प्रतिमा का ऑर्डर मिल पाया है। देव हिरवानी उन मूर्तिकारों में से एक हैं जो हर साल मूर्ति बनाने के लिए सीमित ऑर्डर ही लेते हैं। समिति इसे माता रानी का विशेष आशीर्वाद मान रही है।

Guna News:  22 सितंबर को पंडाल में घट स्थापना की जाएगी। यह झांकी 45वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। खास बात यह है कि पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रथम पुरस्कार इसी झांकी को मिलता आ रहा है। इसलिए भक्तों और दर्शकों में इस बार की झांकी को लेकर और भी उत्साह है। इस बार झांकी में भगवान कृष्ण द्वारा कालिया नाग मर्दन का दृश्य दर्शाया जाएगा। कृष्ण नदी में उतरकर कालिया नाग पर चढ़ते और उसके फन पर नृत्य करते नजर आएंगे। समिति का दावा है कि यह दृश्य इतना मनोहारी होगा कि आसपास के जिलों से भी लोग झांकी देखने आएंगे। समिति की परंपरा भी बेहद अनोखी है। विसर्जन के समय माता को पालकी में रखकर नंगे पैर सिंघवासा तालाब तक ले जाया जाता है। रास्ते में जगह-जगह माता की पूजा होती है, और श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठते हैं।

गुना की महारानी इस बार छत्तीसगढ़ से आईं आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम लेकर। कला, संस्कृति और श्रद्धा का यह अनोखा नजारा 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा हैं और इस बार फिर माता की झांकी देखने हजारों की भीड़ उमड़ेगी।

इन्हे भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गुना में मां दुर्गा की झांकी "22 सितंबर से" शुरू होकर नवरात्रि के दौरान स्थापित की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Guna News: A grand statue of Goddess Durga arrived in Guna from Chhattisgarh

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm